रक्षा मंत्रालय ने सात कंपनियों को काली सूची में डाला
रक्षा मंत्रालय के प्रमुख प्रवक्ता सीतांशु कार ने शुक्रवार को कहा, "रक्षा मंत्री ए.के.एंटोनी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए सीबीआई की प्राथमिकी (एफआईआर) में शामिल सात कंपनियों से संबंधित अधिग्रहण के सभी मामलों पर अगले आदेश तक रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।"
रक्षा मंत्रालय ने जिन कंपनियों को काली सूची में डाला है, उनमें इजरायली मिलिट्री इंडस्ट्रीज, सिंगापुर टेक्नोलाजी, बीवीटी पोलैंड और सिंगापुर की मीडिया आर्किटेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड तथा भारत की तीन कंपनियां (टी.एस.किशन एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, आर.के.मशीन टूल्स तथा एचवाइटी इंजीनियरिंग कंपनी) शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications