डा. रचना 'इंदिरा गांधी पर्यावरण पुरस्कार' से सम्मानित
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शुक्रवार को राजधानी के विज्ञान भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में तैलंग को सम्मानित किया गया। यह सम्मान पर्यावरण एवं वन मंत्रालय द्वारा दिया जाता है।
तैलंग पिछले कई वर्षो से समाजसेवा से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने एशिया की दूसरी बड़ी सूखी पड़ी राजस्थान की राजसमंद झील के पुर्नभरण के लिए व्यापक जन-जागृति अभियान छेड़ झीले में पानी लाने वाले नदी-नालों के अवरुद्ध मार्गो को खुलवाने का काम किया है।
उन्हें पूर्व में भी शिक्षा व समाज के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications