एसोचैम ने खुदरा सेक्टर को उद्योग का दर्जा देने की वकालत की
वाणिज्य व उद्योग तथा उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय को सौंपे एक ज्ञापन में एसोचैम के अध्यक्ष सज्जन जिंदल ने कहा है कि उद्योग का दर्जा देना भारतीय खुदरा सेक्टर में सुधार के लिए जरूरी पहला बुनियादी कदम होगा।
एसोचैम के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2010 तक खुदरा सेक्टर में 427 अरब डॉलर की वृद्धि होगी, जबकि संगठित खुदरा सेक्टर इस बाजार का 20 से 22 प्रतिशत तक वृद्धि हासिल करेगा।
चैंबर की ओर से कहा गया है कि संगठित खुदरा सेक्टर की हिस्सेदारी में महत्वपूर्ण रूप से बढ़ोतरी की संभावना है, क्योंकि आने वाले पांच-सात वर्षो के दौरान घरेलू और विदेशी निवेशक इस क्षेत्र में 30 अरब डॉलर से अधिक का निवेश करने की योजना बना रहे हैं।
उद्योग का दर्जा न केवल इस सेक्टर को मजबूती प्रदान करेगा, बल्कि संगठित वित्त की उपलब्धता और बीमा नियमों के विकास को भी आसान बना देगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications