जलवायु परिवर्तन पर सबसे लंबे पोस्टर का विमोचन
इस अवसर पर ब्रिटिश उच्चायुक्त सर रिचर्ट स्टैग ने कहा, "इस पोस्टर के माध्यम से हम जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करना चाहते हैं और लोगों को इसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं।"
स्टैग ने आगे कहा, "वैसे तो जलवायु परिवर्तन हम सभी को प्रभावित करेगा लेकिन भारत जैसे विकासशील देश में रहने वाले गरीब लोग इससे ज्यादा प्रभावित होंगे। हमारा जीवन इस बात पर निर्भर करेगा कि हम कार्बन डाईआक्साइड के स्तर को वातावरण से कितना घटाते हैं। जलवायु परिवर्तन में विकसित देशों की ऐतिहासिक भूमिका रही है, लिहाजा कार्बन डाईअक्साइड का उत्सर्जन घटाने के लिए उन्हें आगे आना है।"
ब्रिटिश उच्चायुक्त ने कहा, "इस वर्ष दिसंबर महीने में दुनिया भर के नेता एक नए वैश्विक समझौते पर सहमति बनाने के लिए कोपनहेगन में संयुक्त राष्ट्र की ओर से आयोजित किए जाने वाले एक प्रमुख सम्मेलन में एक साथ चर्चा करेंगे। यह नया समझौता वर्ष 2012 में क्योटो प्रोटोकाल की मियाद पूरी होने के बाद प्रभावी होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications