दिल्ली से गिरफ्तार मदनी हाफिज सईद का निकट सहयोगी : पुलिस
मदनी (50) को दिल्ली में ऐतिहासिक कुतुब मीनार के निकट गुरुवार को पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने गिरफ्तार किया था।
दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) आलोक कुमार ने आईएएनएस को बताया, "मदनी लश्कर प्रमुख सईद का निकट सहयोगी है और वह नेपाल में लश्कर की कमान संभाल रहा था।"
कुमार ने बताया कि मदनी को खुफिया जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया गया और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
उन्होंने कहा, "मदनी के पास से किसी तरह के हथियार या गोला-बारूद बरामद नहीं हुए। हालांकि उससे एक डायरी, नेपाली ड्राइविंग लाइसेंस, एक पहचान पत्र, जाली नेपाली और भारतीय मुद्रा बरामद की गई।"
सईद मुंबई हमले का मास्टरमांइड है। उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर, 2008 को पाकिस्तान से पहुंचे आतंकवादियों ने मुंबई के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर हमला किया था जिसमें 170 से ज्यादा लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications