लिट्टे के नियंत्रण में रहे इलाकों के 3 चिकित्सकों से पूछताछ
पुलिस के मुताबिक तीनों चिकित्सक थियागराजा वरदराजन, एस. सथ्यमूर्थि और एन. शणमुगराजन अब हिरासत में हैं। उनसे पूछताछ के बाद अदालत में उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।
ये चिकित्सक लड़ाई के समय घायल नागरिकों का उपचार करने में जुटे थे और इसके साथ ही मीडिया को रोजाना लड़ाई के बारे में साक्षात्कार और ई-मेल से तस्वीरें भी मुहैया कराते थे। इनसे इस बारे में भी पूछताछ की जा रही कि इनका लिट्टे से क्या संबंध था।
श्रीलंका के मानवाधिकार मामलों के मंत्री महिंदा समरसिंघे ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस इस नजरिए से भी जांच कर रही है कि इन लोगों ने लड़ाई के बारे में कहीं भ्रमित करने वाली जानकारियां तो नहीं दी थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications