मध्य पूर्व में शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए : ओबामा (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ओबामा ने यह बात यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा, "कदम बढ़ाने का वक्त आ चुका है।" संवाददाता सम्मेलन में जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल भी उपस्थित थीं।
इजरायल और फिलिस्तीन के बीच वार्ता के संदर्भ में ओबामा ने कहा, "हम कुछ गलतफहमियों को दूर करना चाहते हैं ताकि हम खुलकर बातचीत कर सकें।"
ईरान के संबंध में ओबामा ने कहा कि मध्य पूर्व में हथियारों की दौैड़ से बचने के लिए व्यापक संदर्भ में बातचीत की जरूरत है।
इससे पूर्व ओबामा ने पूर्वी जर्मनी के मुख्य शहर ड्रेसडेन में मार्केल से मुलाकात की। इसी शहर में कभी रूस के प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन सोवियत खुफिया एजेंसी केजीबी के एजेंट के रूप में तैनात हुआ थे।
ओबामा ने मार्केल से मुलाकात एक होटल में की। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने सांस्कृतिक स्थलों का दौरा किया। दोनों नेता बुचेनवाल्ड शहर स्थित नाजी यातना शिविर भी गए।
ओबामा यूरोपीय देशों के दौरे की शुरुआत में गुरुवार को पूर्वी जर्मनी के शहर ड्रेसडेन पहुंचे थे। गत दस हफ्तों में ओबामा दूसरी बार जर्मनी पहुंचे हैं।
जर्मनी से ओबामा फ्रांस जाएंगे, जहां वह एक समारोह में हिस्सा लेंगे।
ड्रेसडेन से पहले ओबामा गुरुवार को मिस्र की राजधानी काहिरा गए थे। उन्होंने वहां एक महत्वपूर्ण भाषण दिया जिसमें उन्होंने अमेरिका और मुस्लिम देशों के बीच संदेह और मतभेद दूर करने पर जोर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications