आडवाणी ने सरकार और विपक्ष के संबंधों को नया आयाम देने को कहा

राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल द्वारा गुरुवार को 15वीं लोकसभा के पहले सत्र में संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक के दौरान दिए गए अभिभाषण पर शुरू हुई बहस में हिस्सा लेते हुए आडवाणी ने कहा, "हम विपक्ष में हैं और हमारी संख्या घटकर 116 हो गई है लेकिन इसे कम नहीं आंका जा सकता। सत्तापक्ष और विपक्ष के संबंधों को को एक आयाम देने की शुरूआत होनी चाहिए।"

उन्होंने कहा कि हम संबंधों को एक नया आयाम देकर विकास के लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं। दोनों पक्षों का उद्देश्य भी यही होना चाहिए।

लोकसभा चुनाव में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) को मिली शानदार जीत के लिए आडवाणी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में सदन के नेता प्रणब मुखर्जी को बधाई दी।

उन्होंने कहा, "डा. मनमोहन सिंह को देश का प्रधानमंत्री बनने पर मैं उन्हें बधाई देता हूं। सोनिया गांधी और प्रणब मुखर्जी को भी मैं बधाई देता हूं।"

आडवाणी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विपक्ष के रूप में अपनी भूमिका का निर्वाह करता रहेगा।

उन्होंने कहा, "सरकार अपना कर्तव्य निभाए और मेरी पार्टी तथा राजग अपना कर्तव्य निभाएगा।"

आडवाणी ने कहा, "चुनाव में जो जनादेश मिला है कि वह स्थायित्व के लिए है। स्थायित्व सुशासन, विकास और सुरक्षा के लिए है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+