पूर्वोत्तर में विशेष भर्ती अभियान चलाएगी भारतीय वायुसेना
गुवाहाटी स्थित वायुसेना कर्मी चयन केंद्र के कमाडिंग ऑफिसर विंग कमांडर आई.वी.आर. राव ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र से प्रतिवर्ष वायुसेना में 300 से 350 युवकों को शामिल किया जाएगा।
रॉव ने कहा, "भारतीय वायुसेना में पूर्वोत्तर का प्रतिनिधित्व कम होने की वजह आईएएफ के बारे में जानकारी का अभाव है।" युवाओं को आईएएफ के प्रति जागरूक बनाने के लिए 17 जून से यहां विशेष भर्ती रैली और जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी।
विशेष भर्ती रैली में वायुसेना के तकनीकी और गैर तकनीकी दोनों विभागों में दाखिला लिया जा सकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications