पाकिस्तान के 3 कस्बों से तालिबान का सफाया: मलिक
मलिक ने इस्लामाबाद स्थित पाकिस्तानी संसद के बाहर पत्रकारों से कहा कि मिंगोरा, कलाम और बुनेर कस्बों को तालिबान से मुक्त करा लिया गया है और अब इन इलाकों से विस्थापित हुए लोग अपने घरों को लौट सकते हैं।
गृह मंत्री ने कहा कि इन इलाकों में सामान्य हालत बहाल होने में अभी थोड़ा वक्त लगेगा। उन्होंने कहा कि स्वात में कार्रवाई के दौरान कुछ आत्मघाती बम हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है।
मलिक ने कहा कि स्वात में कार्रवाई जारी है और इसको तालिबान से मुक्त कराने में कुछ सप्ताह का वक्त लग सकता है।
इससे पहले गुरुवार को पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल अशफाक परवेज कयानी ने कहा था कि स्वात में स्थिति अब सुरक्षा बलों के पक्ष में हो गई है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान ने तालिबान के खिलाफ 26 अप्रैल को कार्रवाई शुरू की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications