कृष्णा ने पाकिस्तान के साथ बातचीत की अटकलों को खारिज किया : कृष्णा
कृष्णा ने दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, "पाकिस्तान की धरती से भारत को निशाना बनाकर होने वाले आतंकवादी हमलों को रोकने के लिए जब तक ठोस कदम नहीं उठाए जाते तब तक पाक के साथ वार्ता की बहाली नहीं हो सकती।"
विदेश मंत्री का बयान उन अटकलों के बाद आया है जिनमें कहा जा रहा था कि भारत सरकार पाकिस्तान के साथ फिर से बातचीत शुरू करने का मन बना रही है।
उन्होंने कहा कि जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद की रिहाई का यही मतलब है कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ गंभीर नहीं है।
सईद मुंबई हमले का मास्टरमांइड है। उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर, 2008 को पाकिस्तान से पहुंचे आतंकवादियों ने मुंबई के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर हमला किया था जिसमें 170 से ज्यादा लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications