ओबामा ने मार्केल से की मुलाकात
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मार्केल और ओबामा की मुलाकात पूर्वी जर्मनी के मुख्य शहर ड्रेसडेन में हुई। इसी शहर में कभी रूस के प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन सोवियतअखुफिया एजेंसी केजीबी के एजेंट के रूप में तैनात हुआ थे।
ओबामा ने मार्केल से मुलाकात एक होटल में की। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने सांस्कृतिक स्थलों का दौरा किया। दोनों नेता बुचेनवाल्ड शहर स्थित नाजी यातना शिविर भी गए।
ओबामा यूरोपीय देशों के दौरे की शुरुआत में गुरुवार को पूर्वी जर्मनी के शहर ड्रेसडेन पहुंचे थे। गत दस हफ्तों में ओबामा दूसरी बार जर्मनी पहुंचे हैं।
जर्मनी से ओबामा फ्रांस जाएंगे, जहां वह एक समारोह में हिस्सा लेंगे।
ड्रेसडेन से पहले ओबामा गुरुवार को मिस्र की राजधानी काहिरा गए थे। उन्होंने वहां एक महत्वपूर्ण भाषण दिया जिसमें उन्होंने अमेरिका और मुस्लिम देशों के बीच संदेह और मतभेद दूर करने पर जोर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications