देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, 4 युवतियां मुक्त
पुलिस निरीक्षक कृष्ण कुमार ने आईएएनएस को बताया, "हमने गुरुवार रात फिरोजाबाद जिले के राधागली इलाके में एक ठिकाने पर छापेमारी की और चार लोगों को पकड़ लिया।"
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों ने स्वीकार किया है कि वे एक देह व्यापार गिरोह में शामिल थे। वे इन युवतियों को नौकरी दिलाने के बहाने फिरोजाबाद लाए थे लेकिन उन्हें देह व्यापार में धकेल दिया।
अधिकारी ने बताया, "चारों युवतियों की उम्र 20 वर्ष से अधिक है। इनमें दो राजस्थान और दो मध्य प्रदेश की हैं। ये गरीब परिवारों से ताल्लुक रखती हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications