आस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों ने रक्षा के लिए बनाए समूह
आस्ट्रेलियाई समाचार पत्र 'द एज' के अनुसार देर रात रेलगाड़ियों में सफर करने वाले भारतीय छात्रों की सुरक्षा के लिए विभिन्न शहरों में अलग-अलग समूह सक्रिय रहते हैं।
समाचार पत्र ने एक भारतीय गैरी सिंह के हवाले से कहा है कि भारतीय छात्र अब हमलों से बचने के लिए खुद कदम उठा रहे हैं। विभिन्न रेलवे स्टेशनों के बाहर 100-150 भारतीय इकट्ठा होते हैं, ताकि छात्रों को किसी प्रकार के समस्या का सामना नहीं करना पड़े।
विभिन्न समूह रेलवे स्टेशनों पर रात 9.30 बजे से अंतिम रेलगाड़ी छूटने तक मौजूद रहते हैं। इसके बाद वे छोटे समूहों में बंट कर शहर की विभिन्न गलियों में गश्त लगाने लगते हैं ताकि नस्लवादी हमलों को रोका जा सके।
सिंह ने कहा कि मंगलवार रात उनपर और उनके साथियों पर चाकू से हमला किया गया था। इस संबंध में पुलिस को शिकायत की गई लेकिन हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि अब भारतीय छात्र खुद ही सुरक्षा के लिए कदम उठा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications