भारत यात्रा पर सलाह से विवाद

भारत यात्रा पर सलाह से विवाद

इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय गृह मंत्री पी चिदंबरम् ने कहा है कि विदेश विभाग से कहा जाएगा कि वो अमरीका से बात करके ये सलाह वापस करवाए.

अमरीकी दूतावास की ओर से इसे एक आम सलाह बताया जा रहा है.

मगर दो जून को दूतावास की वेबसाइट पर जारी हुई इस सलाह में भारत जाने वाले या वहाँ मौजूद अमरीकी नागरिकों के लिए अचानक जारी हुई इस सलाह पर भारत में आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है.

इस पर चिदंबरम् से जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "भारत एक सुरक्षित देश है, दुनिया के कई देशों से कहीं ज़्यादा सुरक्षित है. मुझे नहीं लगता कि ऐसी सलाह का कोई स्पष्टीकरण हो सकता है."

अमरीकी दूतावास की इस सलाह में कहा गया है कि अमरीकियों को किसी भी देश में यात्रा करने से पहले वहाँ के बारे में अमरीकी विदेश विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी पढ़ लेनी चाहिए.

हम ये जानने की कोशिश करेंगे कि ये सलाह क्यों जारी हुई है और कोशिश करेंगे कि इसे वापस लिया जाए पी चिदंबरम्, भारतीय गृह मंत्री

हम ये जानने की कोशिश करेंगे कि ये सलाह क्यों जारी हुई है और कोशिश करेंगे कि इसे वापस लिया जाए

'वापस करवाने की कोशिश'

वैसे अमरीकी विदेश विभाग की वेबसाइट पर जिन देशों की यात्रा के बारे में आधिकारिक रूप से चेतावनी दी गई है उसमें भारत का नाम कहीं नहीं है मगर भारत में अमरीकी दूतावास की वेबसाइट पर लगी इस सलाह को भी भारत में चेतावनी की ही तरह देखा जा रहा है.

इस सलाह के बारे में चिदंबरम् ने कहा, "भारत में हज़ारों पर्यटक आते हैं और उनके लिए भारत सुरक्षित है. हम ये जानने की कोशिश करेंगे कि ये सलाह क्यों जारी हुई है और कोशिश करेंगे कि इसे वापस लिया जाए."

सलाह में कहा गया है- "आतंकवादी हमले एक गंभीर और लगातार बढ़ता ख़तरा है इसलिए अमरीकी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे हमेशा सुरक्षा रखें, पूरी तरह सतर्क रहें और स्थानीय ख़बरों पर ध्यान रखें."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+