'भारत, पाक में अमेरिकीयों को खतरा'

American Tourists
नई दिल्ली। अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की है कि भारत और पाकिस्‍तान उनके लिए खतरे के स्‍थान हैं, इसलिए वो वहां न जाएं। अमेरिका के सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि लश्‍कर-ए-तैयबा के संस्‍थापक हाफिज सईद के कोर्ट से बरी होने के बाद इन दोनों देशों में कभी भी आतंकवादी हमले हो सकते हैं। इसमें सबसे ज्‍यादा खतरा अमेरिकी नागरिकों को है।

अमेरिका ने अपने नागरिकों से भारत और पाकिस्तान न आने का सुझाव देते हुए कहा कि अगले कुछ दिनों तक अमेरिकी नागरिकों की जान को आतंकियों से खतरा है।

अमेरिका से नाराज भारत

भारत के गृह मंत्री पी चिदंबरम ने अमेरिका के इस बयान पर सख्‍त नाराजगी व्‍यक्‍त की है। चिदंबरम ने कहा कि फिलहाल इस तरह की चेतावनी के बारे में वो नहीं जानते हैं, लेकिन अगर अमेरिका ने ऐसी कोई चेतावनी जारी की है तो वो विदेश मंत्रालय से वार्ता कर इसे वापस करवाने की पूरी कोशिश करेंगे। चिदंबरम ने भरोसा दिलाया कि भारत एक सुरक्षित देश है और यहां हजारों पर्यटक हर साल आते हैं।

चिदंबरम ने अमेरिका पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अमेरिका अपने नागरिकों को भारत न आने की सलाह वापस ले, क्योंकि भारत सुरक्षित देश है और इसकी तुलना पाकिस्तान से नहीं की जा सकती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+