कूलर की कीमत में एसी लाएगा एलजी

सियोल स्थित एक बाजार रणनीतिकार युंजू सोंग ने बताया कि वह भारत के कूलर बाजार का अध्ययन कर रहे हैं। उत्तरी भारत के इलाकों में अधिक तापमान के कारण वहां कूलर का उपयोग करने वालों की संख्या अधिक है।
भारत का कूलर बाजार मुख्यत: असंगठित क्षेत्र के हाथ में है और राजस्थान तथा दिल्ली जैसे राज्यों में हर वर्ष करीब 10 लाख कूलरों की बिक्री होती है। एक कूलर की कीमत करीब 3000 रुपये होती है जो सबसे सस्ते एसी से करीब एक तिहाई कम है। यदि गुणवत्ता से समझौता किया जाए तो यह कीमत और भी कम हो जाती है।
कंपनी के सामने एक चुनौती यह भी है कि एसी और कूलर की औसत बिजली खपत में भारी अंतर है। एक टन के एसी के संचालन का औसत मासिक बिजली बिल 1500 से 2000 रुपये के बीच आता है, जबकि कूलर का बिजली खर्च इससे 80 प्रतिशत सस्ता है।
एलजी का कहना है कि वह लोगों को कूलर के अस्वास्थ्यकर पहलुओं से अवगत कराएगी और अपने उत्पाद को आगे बढ़ाने के लिए इनका इस्तेमाल करेगी। कूलर से नमी होती है और रोगाणु (माइक्रोब्स) सांस में जाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications