'थ्येनआनमन मौतों की ज़िम्मेदारी ले चीन'

'थ्येनआनमन मौतों की ज़िम्मेदारी ले चीन'

हिलेरी ने यह भी कहा कि इन प्रदर्शनों से जुड़े जिन लोगों को चीन ने अब भी गिरफ्तार कर रखा है उन्हें रिहा किया जाए और प्रदर्शन में हिस्सा लेने वालों को प्रताड़ित करना बंद किया जाए.

चीन की राजधानी बीजिंग के थ्येनआनमन चौराहे पर 20 वर्ष पहले विरोध प्रदर्शनों को सरकार ने कुचल दिया था जिसमें संभवत हज़ारों लोगों की मौत हुई थी.

चीन में चार जून को इस घटना की बरसी से पहले सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत कड़ी कर दी गई है. सरकारी नीतियों के कई विरोधियों का कहना है कि उन्हें सरकार ने बीजिंग छोड़ने या फिर घर पर ही बने रहने को कहा है.

चीन को अपने इस काले अतीत से जुड़ी घटनाओं की छानबीन करनी चाहिए और इस दौरान मारे गए, हिरासत में रखे गए और लापता लोगों की सार्वजनिक रुप से ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए अमरीकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन

चीन को अपने इस काले अतीत से जुड़ी घटनाओं की छानबीन करनी चाहिए और इस दौरान मारे गए, हिरासत में रखे गए और लापता लोगों की सार्वजनिक रुप से ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए

बीजिंग ही नहीं चीन की मुख्य भूमि से दूर हांगकांग में भी सरकारी नीतियों के विरोधियों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

हिलेरी क्लिंटन ने एक बयान जारी कर कहा कि इस घटना की बरसी चीन को इस घटना के अर्थ को समझने का एक मौका देती है.

उन्होंने कहा कि चीन को अपने इस काले अतीत से जुड़ी घटनाओं की छानबीन करनी चाहिए और इस दौरान मारे गए, हिरासत में रखे गए और लापता लोगों की सार्वजनिक रुप से ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए जिससे इसका दर्द कम होगा और लोग बहुत कुछ सीख सकेंगे.

कड़ी सुरक्षा

चौराहे पर पत्रकारों को कम ही आने दिया जा रहा है लेकिन आम लोग जा सकते हैं

उल्लेखनीय है कि चीन की सत्तारुढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने कभी भी इस मामले की कोई आधिकारिक जांच नहीं कराई. इतना ही नहीं चीन में इस मुद्दे पर बहस करना भी प्रतिबंधित है.

अमरीका में बीबीसी संवाददाता किम घटास के अनुसार अमरीकी विदेश मंत्री का यह बयान पूर्व में अमरीकी प्रशासन के रवैए की तुलना में यह बयान काफी कड़ा है.

चीन में इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत कड़ी कर दी गई है. पूर्व चीनी नागरिक च्यांग च्याओजी को बुधवार को हांगकांग में प्रवेश नहीं करने दिया गया. च्याओजी अब अमरीकी नागरिक हैं और वो हांगकांग में थ्येनआनमन की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों में शिरकत करने आए थे.

बीस साल पहले प्रदर्शनों में हिस्सा लेने वाले कियाक्सी को भी चीन में प्रवेश नहीं करने दिया गया. वो ताइवान के मकाउ से बीजिंग जाना चाह रहे थे.

बरसी से पहले थ्येनआनमन चौक पर पुलिस का सख्त पहरा लग चुका है और पुलिस हर आने जाने वाले की तलाशी ले रही है.

कई पत्रकारों को भी इस स्थान से वापस भेज दिया गया है. इस चौराहे पर मारे गए नौजवानों की मांओं के संगठन थ्येनआनमन मदर्स की प्रमुख डिंग ज़िलिन को भी उनके घर पर नज़रबंद कर दिया गया है.

थ्येनआनमन प्रदर्शनकारियों से सहानुभूति रखने वाले एक पूर्व अधिकारी को पिछले हफ्ते ही चीन से बाहर भेज दिया गया है.

बरसी से पहले वेबसाइटों पर नज़र रखी जा रही है और सोशल नेटवर्किंग साइट्स मसलन ट्विटर और फ्लिकर पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

यहां तक कि बीजिंग के जाने माने ओलंपिक स्टेडियम बर्ड्स नेस्ट का निर्माण करने वाले एई वीवी का ब्लॉग भी प्रतिबंधित हो गया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+