तीन शूटरों को नरेंद्र मोदी की सुपारी

यह खुलासा गुलशन कुमार हत्याकांड के दोषी अब्दुल राऊफ दाउद मर्चेंट ने पुलिस द्वारा गहन पूछताछ के दौरान किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक राऊफ ने पुलिस रिमांड के दौरान बताया कि दाउद ने उसे नरेंद्र मोदी की हत्या करने के लिए गुजरात भेजा था। इस काम के लिए राऊफ जाहिद शेख और कमाल मियां नाम के दो शूटरों के साथ गुजरात भी गया, लेकिन कामयाब नहीं हो सका। जाहिद भारतीय है, जबकि कमाल बांग्लादेशी नागरिक है।
गुजरात दंगे का बदला लेना था
हाल ही में इन तीनों को बांग्लादेश में अवैध रूप से घुसते ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जाहिद और कमाल ने भी कबूल किया है कि कि वे दाउद के इशारे पर नरेंद्र मोदी की हत्या करने निकले थे। उन्होंने बताया कि वो मोदी से गुजरात दंगे का बदला लेना चाहते थे।
यही नहीं तीनों शूटरों ने पकड़े जाने पर मीडिया के सामने यह कहा कि तीन पूर्व मंत्रियों और व्यवसायियों ने उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया था। हालांकि मंत्रियों व व्यवसायियों के नामों का खुलासा नहीं किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications