आईसीआईसीआई बैंक ने एफआरआर में 0.50 फीसदी की कमी की
बैंक ने एक वक्तव्य जारी करके कहा कि एफआरआर की दर पहले के 13.25 फीसदी से घटाकर अब 12.75 फीसदी कर दी गई है। इसमें फ्लोटिंग होम लोन दरें शामिल हैं। बैंक ने एडवांस रेट को भी 16.25 फीसदी से घटाकर 15.75 फीसदी करने की घोषणा की है।
बैंक के इस निर्णय से ऐसे ऋण लेने वाले सभी ग्राहको को लाभ पहुंचेगा। नई दरें शुक्रवार से लागू होंगी।
उल्लेखनीय है कि एफआरआर वह ब्याज दर होती है जो रिजर्व बैंक की नीतियों के अनुरूप परिवर्तित होती रहती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications