मुद्रास्फीति की दर घटकर 0.48 फीसदी हुई

Market in India
नई दिल्ली। देश में मुद्रास्फीति की दर गत 23 मई को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान घटकर 0.48 फीसदी हो गई। इससे पिछले सप्ताह यह दर 0.61 फीसदी थी।

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित आंकड़ों के मुताबिक सभी कमोडिटीज के सूचकांक में 0.04 फीसदी की बढ़त आई जबकि विभिन्न विनिर्मित वस्तुओं के सूचकांक में गिरावट आई। प्राथमिक वस्तुओं के सूचकांक में 0.2 फीसदी का इजाफा हुआ जबकि ईंधन, बिजली और विनिर्मित वस्तुओं के सूचकांक अपरिवर्तित रहे।

परिवहन उपकरणों के सूचकांक में गिरावट

यद्यपि इस दौरान अधिकांश विनिर्मित वस्तुओं के सूचकांक जैसे कि चमड़ा और उससे बने उत्पाद, रबर, प्लास्टिक उत्पाद, धातु, मशीनरी और परिवहन उपकरणों के सूचकांक में गिरावट आई।

गत 28 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह के अंतिम आंकड़ों के मुताबिक मुद्रास्फीति की वास्तविक दर 0.84 फीसदी रही जबकि पहले इसके 0.26 फीसदी होने की बात कही गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+