राष्ट्रपति ने गिनाईं 10 प्राथमिकताएं
नई
दिल्ली। राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने गुरुवार को संसद के दोनों सदनों के सयुंक्त अधिवेशन में अपने अभिभाषण में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की 10 प्रमुख प्राथमिकताएं गिनाईं। id="toptextpromo">-
आंतरिक सुरक्षा और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना।- कृषि, विनिर्माण और सेवा क्षेत्र में आर्थिक विकास को बढ़ावा देना।
- रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे और शहरी इलाके में चल रहे कार्यक्रमों को और मजबूत करना तथा खाद्य सुरक्षा और कुशलता विकसित करने के लिए नए कार्यक्रमों की शुरुआत।
- महिलाओं, युवाओं, बच्चों, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति व जनजाति, अल्पसंख्यकों तथा अक्षम और बुजुर्ग लोगों के कल्याण के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए काम किया जाएगा।
- शासन संबंधी सुधार।
- प्रमुख सेक्टरों में बुनियादी सुविधाओं का निर्माण और आधुनिकीकरण तथा उनकी क्षमता बढ़ाना।
- विवेकपूर्ण वित्तीय प्रबंधन।
- ऊर्जा सुरक्षा और पर्यावरण संबंधी सुरक्षा।
- शेष विश्व के साथ रचनात्मक और सार्थक सहयोग।
- उद्यम और नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>
इंडो-एशियन
न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications