मध्य प्रदेश में एड्स नियंत्रण की कोशिशों से मंत्री नाखुश
राज्य एड्स नियंत्रण समिति की बुधवार को हुई बैठक में मिश्र ने एड्स के प्रति जागरुकता लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं तथा बच्चों में एड्स के प्रति जागरुकता लाने के लिए विद्यालयों और महाविद्यालयों में एक जुलाई से स्कूल चलो अभियान के साथ ही एड्स नियंत्रण अभियान भी चलाया जाएगा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग के साथ इस विषय पर चर्चा के लिए कार्ययोजना तैयार की जाए।
मिश्र ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे एक ऐसी कार्ययोजना बनाएं जिसके जरिए उपयोगिता के आधार पर राज्य में कंडोम मशीनें लगाई जा सकें। स्वास्थ्य मंत्री ने ब्लड बैंक को एड्स नियंत्रण का महत्वपूर्ण कारक बताते हुए कहा कि इसकी पूरी प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी रखी जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शासकीय और अशासकीय ब्लड बैंक का प्रत्येक माह नियमित निरीक्षण शुरू किए जाने की आवश्यकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications