एयर फ्रांस के यात्रियों का कोई सुराग नहीं
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ब्राजीलियाई वायु सेना को बुधवार को कुछ नया मलबा मिला। ब्राजील के रक्षा मंत्री नेल्सन जोबिम ने संवाददाताओं से कहा, "अब तक कोई शव या जीवित बचा व्यक्ति नहीं मिला है।"
अटलांटिक महासागर में राहकर्मियों को विमान के अवशेष तलाशने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। महासागर में 4,000 मीटर तक की उतरा जा सकता है और पानी के भीतर नुकीली पर्वत चोटियां हैं। फ्रांस ने अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित एक पोत भेजा है जो जल में 6,000 मीटर गहराई तक उपकरण उतार सकता है।
जोबिम ने कहा कि जल में तेल का रिसाव होने के संकेत मिले हैं। इससे ऐसी आशंका है कि इस हादसे की वजह विस्फोट हो सकती है। उन्होंने कहा, "वहां तेल का रिसाव देखने को मिला है क्योंकि तेल जला नहीं था।"
वायु सेना को बुधवार को सात मीटर लंबा मलबे का एक अंश मिला। माना जा रहा है कि यह विमान के पंख का हिस्सा है।
फ्रांस के 'ऑफिस ऑफ एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन्स एंड एनालिसिस' (बीईए) के निदेशक पॉल लुईस अर्सलालियान ने पेरिस में कहा, "हमें ब्लैक बॉक्स खोजने होंगे। यह हादसा फ्रांस की अब तक की सबसे भीषण विमान दुर्घटना है। हमें सिर्फ अनुमान नहीं लगाना बल्कि हर चीज की पड़ताल करनी है।"
गौरतलब है कि यह विमान रियो डी जनेरियो से पेरिस के लिए उड़ान भरने के बाद सोमवार को लापता हो गया था। इसमें 216 यात्री और चालक दल के 12 लोग सवार थे। इनमें फांस के 72, ब्राजील के60 और जर्मनी के 26 नागरिक व अन्य 29 देशों के नागरिक भी थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications