विकासीशल देशों को जलवायु परिवर्तन संबंधी सहायता पर ईयू में गतिरोध
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन रोकने के लिए ईयू विकासशील देशों को जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए आर्थिक मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है।
ईयू के 27 सदस्य देश ब्रसेल्स में एक बैठक में इस बात पर एकमत नहीं हो पाए कि कोष की राशि का बंटवारा किस आधार पर किया जाए।
जर्मनी सहित कई देश जहां डेनमार्क के उस फार्मूले का समर्थन कर रहे हैं जिसमें कहा गया था कि इसका बंटवारा विभिन्न देशों द्वारा इस संबंध में किए गए प्रयासों के आधार पर किया जाए।
पोलैंड और कई अन्य देश इस विचार का विरोध कर रहे हैं उनका कहना है कि प्रत्येक देश की भुगतान क्षमता को ध्यान में रखकर एक फार्मूला तैयार किया जाए।
अब यह मुद्दा आगामी मंगलवार को लग्जमबर्ग में ईयू के वित्त मंत्रियों की एक बैठक में रखा जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications