भाजपा विधायक को नक्सलियों की धमकी

कंधमाल के पुलिस अधीक्षक एस.प्रवीण कुमार ने आईएएनएस को बताया कि जिले के राइकिया इलाके में प्रधान और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को जान से मारने की धमकी भरे पोस्टर मिले हैं। प्रधान पर कंधमाल में पिछले वर्ष की सांप्रदायिक हिंसा में शामिल होने का आरोप है और वह जी.उदयगिरि जेल में बंद हैं। पोस्टर मिलने के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
जनता को याद हैं सांप्रदायिक दंगे
कंधमाल की जनता को पिछले साल के सांप्रदायिक दंगे अच्छी तरह याद हैं। शायद वो अब ऐसा दंगा नहीं चाहेंगे। कंधमाल में पिछले वर्ष 23 अगस्त को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती और उनके चार सहयोगियों की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद क्षेत्र में हिंसा फैल गई। इस हिंसा में कम से कम 38 व्यक्ति मारे गए थे और 25000 से ज्यादा को अपने घरों से पलायन करना पड़ा था।
पुलिस इन लोगों की हत्या के लिए जहां नक्सलियों पर आरोप लगा रही है वहीं हिंदू संगठनों इसके लिए ईसाई समुदाय पर आरोप लगाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications