एनआईए को सौंपा गया नकली नोटों की जांच का जिम्मा
मामले के अंतर-राज्यीय और अंतर्राष्ट्रीय संपर्को, सुरक्षा तथा नकली नोटों की छपाई एवं वितरण के तंत्र और जड़ तक पहुंचने के लिए जांच की जरूरत महसूस की गई। इसके मद्देनजर केन्द्र सरकार ने एनआईए को जांच के लिए मामला सौंपने का निर्णय किया। ये अपराध राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी अधिनियम 2008 के तहत अनुसूचित अपराध में आते हैं और अधिनियम की धारा 8 के तहत अनुसूचित अपराध देश की सुरक्षा को खतरे में डालने वाले अपराध हैं ।
इस सप्ताह की शुरुआत में केन्द्र सरकार ने एनआईए को असम पुलिस द्वारा दर्ज दो मामलों की जांच करने का निर्देश दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications