इजरायल ने ओबामा की उम्मीदों के साथ अपने को साझा किया
जेरूसलम, 4 जून (आईएएनएस)। इजरायल ने गुरुवार को कहा कि मुस्लिम व अरब दुनिया के साथ शांति की ओबामा की उम्मीदों के साथ वह अपने को साझा करता है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मुस्लिम दुनिया के लिए ओबामा द्वारा दिए गए भाषण पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इजरायल ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि इजरायल सरकार यह आशा रखती है कि काहिरा में ओबामा द्वारा दिया गया भाषण अरब और मुस्लिम दुनिया के बीच पुनर्मेल के एक नए युग का मार्ग प्रशस्त करेगा।
बयान में कहा गया है, "हम अमेरिकी राष्ट्रपति की उन उम्मीदों के साथ अपने को साझा करते हैं, जिसमें उन्होंने कहा है कि अमेरिकी प्रयास एक नए युग का मार्ग प्रशस्त करेगा जो विवादों को समाप्त करेगा और अरब द्वारा इजरायल को एक यहूदी देश के रूप में मान्यता दिलाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications