राष्ट्रपति का अभिभाषण वादों का पुलिंदा : भाजपा
संसद में भाजपा की उपनेता सुषमा स्वराज ने अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हमें उम्मीद है कि राष्ट्रपति द्वारा अगले पांच वर्षो के लिए जारी किया गया घोषणा पत्र कागजों तक ही सीमित नहीं रहेगा। एक विपक्ष के रूप में हम अपनी भूमिका निभाएंगे और यह सुनिश्चित कराएंगे कि ऐसा न होने पाए।"
ज्ञात हो कि आडवाणी ने बुधवार को स्वराज का नाम लोकसभा में पार्टी के उपनेता और पार्टी महासचिव अरुण जेटली का नाम राज्यसभा में विपक्ष के नेता के रूप में लिया था।
स्वराज ने निर्वाचित इकाइयों में महिलाओं को आरक्षण देने संबंधी सरकार के विचार की सराहना की है। उन्होंने कहा, "जैसा कि सरकार दावा करती है, उसे अगले 100 दिनों के भीतर ऐसा कर पाना एक बड़ी चुनौती है।"
स्वराज ने आगे कहा, "लेकिन हमें इस बात को लेकर भरोसा है कि अब हमारे पास महिला लोकसभा अध्यक्ष है, लिहाजा यह विधेयक कानून के रूप में परिवर्तित हो जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications