दिल्ली का मौसम रहेगा तपिश और उमस भरा
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के लोगों को गर्मी और उमस की मार आगे भी झेलनी पड़ सकती है। यहां गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और आद्र्रता का स्तर करीब 59 प्रतिशत दर्ज किया गया।
भारत मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "आसमान साफ रहेगा लेकिन गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं है।"
दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस यानी सामान्य से दो डिग्री ऊपर और अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गौरतलब है कि बुधवार को दिल्ली के न्यूनतम तापमान में काफी बढ़ोतरी हुई थी और आद्र्रता का स्तर भी 68 प्रतिशत था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications