मुंबई आतंकी हमलों के दोषियों को सजा दिलाए पाक : अमेरिका
अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री फिलिप जे. क्राउले ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, "हम पाकिस्तान सरकार पर इस बात के लिए दबाव बनाना जारी रखेंगे कि मुंबई हमले के दोषियों को सजा दिलाई जाए।"
लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद की रिहाई पर उन्होंने कहा, "हमारा मानना है कि पाक सरकार को यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी जांच जारी रखनी चाहिए कि मुंबई हमले के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो।"
क्रोउने ने कहा, "हम कानून के शासन का सम्मान करते हैं लेकिन हम यह सुनिश्चित करेना चाहते हैं कि पाकिस्तान अपने यहां मौजूद आतंकवादी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।"
उन्होंने कहा कि अमेरिका मानता है कि स्वात में पाकिस्तानी सेना की ओर से चलाए जा रहा अभियान का महत्वपूर्ण असर पड़ा है।
उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर, 2008 को पाकिस्तान से पहुंचे आतंकवादियों ने मुंबई के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर हमला किया था जिसमें 170 से ज्यादा लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications