स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी : ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने बताया कि रेल तंत्र और संरचनात्मक ढांचे की मजबूती और आधुनिकीकरण के लिए कई पहल की गई हैं। उन्होंने रेलकर्मियों का आह्वान किया कि वे अभिनव तरीकों से रेल विभाग के कामकाज में सुधार लाने के लिए प्रयास करें।
बनर्जी ने रेल परिवार के सभी सदस्यों से अपील की कि वे भारतीय रेल को नई ऊंचाईयां देने के लिए समवेत प्रयास करें। उन्होंने कहा कि पूरे देश में कार्यरत रेल कर्मी रक्षा और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए सदैव सजग रहें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications