नेपाल में 8 नए मंत्रियों ने ली शपथ
सरकार में शामिल प्रमुख पार्टियों में कुर्सी को लेकर जारी जंग के कारण मंत्रिमंडल का विस्तार रुका हुआ था।
राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति राम बरन यादव की उपस्थिति में आठ नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई लेकिन उनमें से सिर्फ दो को ही विभाग सौंपे गए।
संसद में माओवादी पार्टी के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी नेपाली कांग्रेस (एनसी) की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री व एनसी के अध्यक्ष गिरिजा प्रसाद कोईराला की बेटी सुजाता कोईराला (55) को विदेश मंत्री बनाया गया है।
एनसी के हिस्से से शपथ लेने वाले अन्य मंत्रियों में प्रकाश शरण महात, बाल कृष्ण खंड, उमाकांत चौधरी व मिनेंद्र रिजल व पूर्ण कुमार शर्मा शामिल हैं।
इसके अलावा मधेसी जनाधार फोरम, नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के प्रतिनिधियों को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।
कुछ अन्य पार्टियों को भी भविष्य में मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications