भारत पूरी तरह सुरक्षित देश : कृष्णा (राउंडअप)

विदेश सचिव शिवशंकर मेनन ने भारत में अमेरिका के चार्ज डे अफेयर्स ए. पीटर बरली से उनके कार्यालय में मुलाकात कर भारत की ओर से आपत्ति जताई।

विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा ने कहा, "मैं हर किसी को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि भारत एक सुरक्षित देश है। यदि किसी देश को कोई दिक्कत है तो हम उसकी सुरक्षा चिंताओं का द्विपक्षीय तरीके से समाधान करेंगे।"

गृहमंत्री चिदंबरम ने भी अमेरिका के इस बयान को खारिज कर दिया है। यह बयान भारत में पश्चिमी देशों से आने वाले पर्यटकों की संख्या को प्रभावित कर सकता है।

चिदंबरम ने कहा, "भारत पूरी तरह सुरक्षित देश है। भारत एक सुरक्षित जगह है, यह दुनिया के किसी भी अन्य देश से ज्यादा सुरक्षित है। यहां आने वाले हजारों पर्यटकों का स्वागत करने के लिए हम तैयार हैं।"

ज्ञात हो कि अमेरिकी दूतावास ने एक संदेश जारी कर भारत में रह रहे या यहां की यात्रा पर आए अमेरिकी नागरिकों से सुरक्षा उपाय अपनाने के साथ ही स्थितियों के बारे में पूरी जानकारी रखने और अपनी पहचान जताने से बचने को कहा है। बयान में कहा गया है कि यहां आतंकवादी हमलों का खतरा है।

रक्षामंत्री ए.के.एंटनी ने भी कहा कि भारत सबसे सुरक्षित देश है। एंटनी का गृह राज्य केरल पर्यटकों के लिए पसंदीदा है।

दूसरी ओर पर्यटन राज्य मंत्री सुल्तान अहमद ने यहां आयोजित एक समारोह में कहा, "हम अपने विदेशी मेहमानों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित कराएंगे। पर्यटकों की सुरक्षा के लिए कई सारे आंतरिक व बाहरी सुरक्षा उपाय अपनाए जा रहे हैं।"

अहमद ने संवाददाताओं से कहा कि यद्यपि 26 नवंबर को मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद भारत आने वाले पर्यटकों की संख्या में गिरावट आई है, लेकिन अब पर्यटकों की संख्या में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है।

लेकिन अमेरिका ने अपने बयान का बचाव किया है और इसे ज्यादा तूल न देने के लिए कहा है।

अमेरिकी दूतावास के एक अधिकारी लैरी स्क्वोर्ट्ज ने कहा है कि जारी बयान भारतीय मीडिया में प्रकाशित खबरों पर आधारित है।

मंगलवार को अमेरिकी वेबसाइट पर जारी सलाह में विशेष रूप से भारत में रहने वाले अमेरिकी नागरिकों से कहा गया कि वे हर समय सतर्क रहें और स्थानीय समाचारों को ध्यान में रखें। उनसे दैनिक जीवन में अपने मार्गो और समय में विभिन्नता रखने को भी कहा गया है।

अमेरिकी दूतावास के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि यह एक नियमित सलाह है। उसने कहा, "यह एक नियमित सलाह है और इसे केवल अद्यतन (अपडेट) किया गया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+