पेनसिल्वेनिया ने मुंबई हमलों की निंदा की
अमेरिका में भारत की राजदूत मीरा शंकर की उपस्थिति में बुधवार को पेनसिल्वेनिया के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने नबंर 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों में मारे गए लोगों के सम्मान में एक प्रस्ताव पारित किया।
सदन में प्रस्ताव पेश करते हुए डेमोक्रेट रिक टेलर ने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र पर हुए इस आतंकवादी हमले को निर्मम करार दिया। सदन को संबोधित करते हुए मीरा शंकर ने कहा कि भारत ने आतंकवादी हमलों को नाकाम कर दिया है क्योंकि हमने विभिन्न संप्रदायों के बीच शांति बनाए रखी है।
मीरा शंकर ने आतंकवाद के खिलाफ जंग के लिए विश्व समुदाय से एकजुट होने की भी अपील की। इससे पहले फरवरी में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट ने मुंबई हमले की निंदा करते हुए प्रस्ताव पारित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications