116 अंक नीेचे खुला सेंसेक्स
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने गुरुवार को पिछले बंद के मुकाबले 115.82 अंकों की गिरावट के साथ 14,755.08 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। सुबह करीब 10 बजे सेंसेक्स 97.99 अंक गिरकर 14,772.91 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले बंद के मुकाबले गुरुवार को 0.40 अंक की गिरावट के साथ 4,530.30 के स्तर पर खुला। सुबह करीब 10 बजे निफ्टी में 30.25 अंकों की गिरावट आ चुकी थी और यह 30.25 अंक गिरकर 4,500.45 पर कारोबार कर रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications