अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार डाऊजोंस औद्योगिक सूचकांक 65.63 अंक यानी 0.75 फीसदी की गिरावट के साथ 8,675.24 के स्तर पर बंद हुआ।
स्टैंडर्ड एंड पुअर्स सूचकांक में 12.98 अंक यानी 1.37 फीसदी की गिरावट आई और यह 931.76 के स्तर पर बंद हुआ।
प्रौद्योगिकी सेक्टर का प्रमुख सूचकांक नास्डाक बुधवार 10.88 अंक यानी 0.59 फीसदी की गिरावट के साथ 1,825.92 के स्तर पर बंद हुआ।
अमेरिकी मुद्रा डॉलर में यूरो के मुकाबले तेजी आई और यह मंगलवार के 69.87 यूरो सेंट से बढ़कर बुधवार को 70.63 यूरो सेंट पर पहुंच गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications