सरकोजी ने ईरान को दी अलग-थलग पड़ने की चेतवानी
पेरिस, 4 जून (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने ईरान को आगाह किया है कि अगर वह अपने परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत से इंकार करता है तो अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अलग-थलग पड़ सकता है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पेरिस में ईरानी विदेश मंत्री एम. मोत्तकी से मुलाकात के दौरान सरकोजी ने कहा कि ईरान को संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों का सम्मान करना चाहिए और सिर्फ बातचीत से ही सहयोग की स्थिति बनी रह सकती है।
सरकोजी ने मोत्तकी से ईरान के परमाणु विस्तार के कार्यक्रम पर चिंता जताई और इस मामले के हल में फ्रांस की ओर से योगदान की इच्छा प्रकट की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications