भोपाल के वन विहार में अब तेंदुए की मौत
वन विहार के सहायक संचालक ए़ क़े खरे ने आईएएनएस को बताया है कि शेरू नाम का तेंदुआ 17 साल का था और वह औसत आयु को पार कर गया था। गुरुवार की दोपहर उसकी मौत हो गई। शेरू की मौत वृद्घावस्था के कारण और स्वाभाविक है। खरे के मुताबिक शेरू को तीन मई 2007 को सिवनी से भोपाल के वन विहार में लाया गया था।
मालूम हो कि मंगलवार की देर रात को तीन वर्षीय बाघिन इरा की मौत हुई थी। इरा पूरी तरह स्वस्थ्य थी मगर अचानक उसकी तबियत बिगड़ी और उसने दुनिया को अलविदा कह दिया। इरा की मौत की वजह जानने के लिए वन विभाग जांच करा रहा है। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्वांस नली में भोजन फंस जाने का खुलासा हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications