किरन कुमार रेड्डी बने आंध्र प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष
प्रोटेम स्पीकर जे. सी. दिवाकर रेड्डी ने किरन कुमार के अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा की। इस घोषणा के बाद मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी, प्रजा राज्यम पार्टी (पीआरपी) के अध्यक्ष के. चिरंजीवी, मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लीमीन (एमआईएम) के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता जी. किशन रेड्डी नवनिर्विाचत अध्यक्ष को आसन तक ले गए।
हालांकि प्रमुख विपक्षी तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू, तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सदस्य अपन-अपने स्थान पर बैठे रहकर अध्यक्ष के निर्वाचन का विरोध किया।
49 वर्षीय किरन कुमार रेड्डी पिलेरू विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधानसभा पहुंचे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications