ओबामा ने किया धार्मिक स्वतंत्रता का आह्वान
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ओबामा ने कहा, "धार्मिक विविधता की खूबसूरती को हर हाल में बनाए रखना चाहिए। मुसलमानों के बीच विभाजन रेखा को मिटा देना चाहिए, क्योंकि शिया व सुन्नी के बीच का विभाजन खासतौर से इराक में त्रासदीपूर्ण हिंसा का कारण बना है।"
ओबामा ने कहा कि वह अमेरिकी मुसलमानों के लिए धार्मिक दान हेतु नियमों को लचीला बनाएंगे ताकि वे जकात जैसे अपने धार्मिक कर्तव्यों का सहज रूप में बखूबी निर्वाह कर सकें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications