होटल उद्योग के मुनाफे में 64 प्रतिशत की गिरावट : एसोचैम
एसोसिएटेड चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (एसोचैम) द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है, "जहां एक तरफ विदेशी पर्यटकों की संख्या में कमी हुई है और कमरों के किराए घटाए गए हैं, वहीं दूसरी ओर खर्चे बढ़ गए हैं।"
एसोचैम के महासचिव डी.एस.रावत के अनुसार अंतिम तिमाही के दौरान जहां होटलों की उधारी लागत में 51.65 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, वहीं कुल आमदनी में 4.47 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
चैंबर की ओर से कहा गया है कि होटल उद्योग की प्रमुख कंपनी ताज जीवीके होटल्स एंड रिसोर्ट को जनवरी से मार्च 2009 की तिमाही के दौरान मुनाफे में 41.49 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा है, वहीं जयपी होटल्स ने इसी तिमाही के दौरान अपने मुनाफे में 44.86 प्रतिशत का गिरावट दर्ज किया है।
अंतिम तिमाही में इन होटलों के कर्मचारियों पर आने वाली लागत में 7.47 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि बिजली, ईंधन और रोशनी पर आने वाली लागत में 11.28 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
इंडो-एशियान न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications