आईएसआई का संदिग्ध एजेंट ग्वालियर में पकड़ा गया
बहोड़ापुर पुलिस ने सुशील शर्मा को संदिग्ध हालत में घूमते हुए पकड़ा। थाना प्रभारी अशोक भदौरिया ने बताया है कि बुधवार की रात को संदिग्ध हालत में घूम रहे सुशील को पुलिस ने जब रोकने की कोशिश की तो वह भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने बाद में उसे दबोच लिया। सुशील से पूछताछ जारी है और पुलिस का शक सही निकलता है तो उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
भदौरिया ने बताया है कि वर्ष 2003 में सुशील शर्मा को वायुसेना की जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और वह पांच साल जेल में भी रह चुका है। उसकी गतिविधियां संदिग्ध होने पर पुलिस तहकीकात में जुट गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications