ओबामा ने कहा, अमेरिका-इजरायल का रिश्ता अटूट
जर्मनी के बुशेवाल्ड में नाजी यातना केंद्र के अपने शुक्रवार के प्रस्तावित दौरे का हवाला देते हुए उन्होंने यहूदी विरोध की निंदा की और होलोकास्ट से इंकार को 'निराधार, अज्ञानता और घृणापूर्ण' कहा।
ओबामा ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि फिलीस्तीनी लोगों की स्थिति असहनीय है। फिलीस्तीनी लोगों की गरिमा, अवसर और अपने राष्ट्र की वैधानिक मांग से अमेरिका पीठ नहीं फेरेगा।
उन्होंने कहा कि फिलीस्तीनी लोगों को हिंसा का रास्ता त्याग देना चाहिए। हिंसा और हत्याओं के द्वारा किया जाने वाला प्रतिरोध गलत है और सफल नहीं होता है।
ओबामा ने इजरायली बस्तियों के विस्तार का भी विरोध किया। उन्होंने कहा, "अमेरिका इजरायली बस्तियों के विस्तार के जारी रहने को स्वीकार नहीं करता है। यह इनको रोकने का समय है।"
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "बहुत अधिक आंसू बह चुके। काफी अधिक खून बह चुका। यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि उस दिन के लिए काम करें जब इजरायली और फिलीस्तीनी माताएं अपने बच्चों को बिना किसी भय के बड़ा होते देख सकें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications