ओबामा की मध्य पूर्व में परमाणु होड़ की चेतावनी
उन्होंने ईरान में लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित एक सरकार को उखाड़ फेंकने में अमेरिका की भूमिका को स्वीकार किया।
ओबामा ने कहा कि परमाणु हथियारों के बारे में अमेरिका की चिंताएं बहुत स्पष्ट हैं। वह मध्य पूर्व में परमाणु हथियारों की होड़ को रोकना चाहता है, इससे दुनिया एक बहुत खतरनाक रास्ते पर जा सकती है।
उन्होंने कहा कि वह कुछ देशों के पास परमाणु हथियार होने और कुछ के पास नहीं होने का विरोध करने वालों को समझते हैं।
ओबामा ने कहा कि किसी भी देश को यह चुनने का अधिकार नहीं है कि किस देश के पास परमाणु हथियार हों। इसलिए वह अमेरिका की परमाणु हथियारविहीन दुनिया के निर्माण की प्रतिबद्धता पर बल देते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications