ओबामा ने किया महिला अधिकारों का समर्थन
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ओबामा ने कहा, "मैं पश्चिम के कुछ लोगों के उस विचार को खारिज करता हूं, जिसमें वे कहते हैं कि सिर ढंकने वाली महिला किसी न किसी तरह गैरबराबरी का शिकार होती है। लेकिन मैं नहीं मानता कि शिक्षा से वंचित कोई महिला बराबरी के दर्जे से भी वंचित होती है। लेकिन यह महज संयोग भी नहीं कि वे देश ज्यादा समृद्ध हैं, जहां महिलाएं सुशिक्षित हैं।"
ओबामा ने कहा, "मैं यहां स्पष्ट कर दूं कि महिलाओं की बराबरी के मुद्दे सिर्फ इस्लाम के लिए एक मुद्दा नहीं है। अमेरिका और दुनिया के अन्य देशों में भी जीवन के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं की बराबरी के संघर्ष लगातार जारी हैं।"
ओबामा ने कहा, "हमारी बेटियां हमारे बेटों के जितना ही समाज को योगदान कर सकती हैं। हमारी समृद्धि सभी मानवता (महिला व पुरुष) को अपनी पूर्ण संभावनाओं को प्राप्त करने की छूट देने से ही हासिल होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications