संत रामानंद का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार (लीड-1)

विएना से उनका पार्थिव शरीर कड़ी सुरक्षा के बीच यहां लाया गया। मृत संत की पूरे राजकीय सम्मान से अंत्येष्टि संपन्न करने की राज्य सरकार की घोषणा के अनुसार पंजाब पुलिस की एक टुकड़ी ने संचखंड मुख्यालय में अपने शस्त्रों को उल्टा करके रामानंद को अंतिम विदाई दी।

पंजाब सरकार ने मंगलवार को नई दिल्ली से एक विशेष विमान संत रामानंद के पार्थिव शरीर को लाने के लिए विएना भेजा था। पंजाब के मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव डी.एस.गुरु विशेष विमान के साथ विएना गए थे।

संत रामानंद के शव को गुरुवार को नई दिल्ली से हेलीकाप्टर से यहां लाया गया।

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और अन्य दलों के नेता अंतिम संस्कार के समय उपस्थित थे। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती भी अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने पहुंची।

डेरा सचखंड के प्रमुख निरंजन दास भी पार्थिव शरीर के साथ ही विएना से लौटे। वियना में हुए हमले में निरंजन दास भी घायल हो गए थे।

अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में डेरे के अनुयायी बुधवार से ही बल्लां गांव पहुंचने लगे थे। जालंधर से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इसी गांव में डेरा सचखंड का मुख्यालय है।

अंतिम संस्कार के मद्देनजर यहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस के जवानों को बल्लां गांव में तैनात कर दिया गया था।

उल्लेखनीय है कि वियना में संत रामानंद दास की हत्या के बाद पंजाब में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए थे। जालंधर, फगवाड़ा, लुधियाना और अन्य जगहों पर हुए हिंसक प्रदर्शनों में तीन लोग मारे गए थे और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+