दिल्ली में 102 करोड़ की लागत से बनेगा आयुर्वेदिक संस्थान

दिल्ली के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रोफेसर किरण वालिया ने गुरुवार को बताया कि इस अस्पताल व कॉलेज का नाम चौघरी ब्रह्म प्रकाश आयुर्वेदिक संस्थान रखा जाएगा। संस्थान में मरीजों के लिए 100 बिस्तरों की व्यवस्था के साथ-साथ उत्तम तकनीक के सभी उपकरण व अत्याधुनिक सुविधाएं रहेंगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि संस्थान अपनी किस्म का अनूठा आयुर्वेदिक संस्थान होगा जिसमें शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ अनुसंधान व चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगीं। संस्थान में आधुनिकतम प्रयोगशालाएं व डायग्नोस्टिक सेंटर स्थापित किए जाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि संस्थान में योग व प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, पंचकर्म केंद्र, अनुसंधान केंद्र, शल्य चिकित्सा, चिकित्सा थियेटर के साथ-साथ चिकित्सकों के लिए अलग से रिहायशी परिसर का निर्माण भी किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+