राष्ट्रपति अभिभाषण : भारत निर्माण के लिए और अधिक लक्ष्य

पंद्रहवीं लोकसभा के गठन के बाद संसद के पहले सत्र में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, "सरकार ने पांच वर्ष पूर्व भारत निर्माण की ग्रामीण आधारभूत संरचना के लिए एक समयबद्ध कार्ययोजना प्रारंभ की थी। इस कार्यक्रम से सड़क, बिजली और टेलीफोन जैसी मूलभूत अवसंरचना को बहुत से गांवों में पहुंचाने में सफलता प्राप्त हुई है। इससे ग्रामीण जलापूर्ति, ग्रामीण आवास जैसे अधिकतर लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया गया है और सिंचाई क्षमता में भी वृद्धि हुई है।"

उन्होंने कहा, "शहरी आवास कार्यक्रमों को स्लम बस्तियों में रह रहे गरीबों पर केंद्रित किए जाने की आवश्यकता है। ग्रामीण गरीबों के लिए इंदिरा आवास योजना की तर्ज पर स्लम बस्तियों के निवासियों और शहरी गरीबों के लिए राजीव आवास योजना प्रारंभ करने का प्रस्ताव है। सरकार का प्रयास होगा कि राजीव आवास योजना द्वारा पांच वर्षो में भारत को स्लम रहित कर दिया जाए।"

उन्होंने कहा कि भारत निर्माण के दूसरे चरण के लिए और अधिक लक्ष्य प्रस्तावित है जो इस प्रकार है।

* इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत अगले पांच वर्षो में यह लक्ष्य दोगुना हो जाएगा जिसके तहत एक करोड़ बीस लाख घरों का निर्माण किया जाएगा।

* ग्रामीण जलापूर्ति कार्यक्रम को 2011 तक पूरा कर लिया जाएगा और अगली योजना में इसका प्रबंधन पंचायतों को सौंप दिया जाएगा।

* अगले पांच वर्षो में ग्रामीण दूरसंचार का लक्ष्य ग्रामीण दूरसंचार घनत्व को 40 फीसदी तक पहुंचाने का रहेगा और तीन वर्षो में प्रत्येक पंचायत को एक ब्रॉडबैंड नेटवर्क से जोड़ने के लिए ब्रॉडबैंड कवरेज को बढ़ाया जाएगा।

* ग्रामीण विद्युतिकरण, सिंचाई और गांवों को सड़कों के माध्यम से जोड़ने के लिए नए लक्ष्य तय किए जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+