जेल में डायरिया का प्रकोप, 1 कैदी की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक जिला जेल में तीन हैन्डपम्प हैं जो सूख गए हैं। परिणामस्वरूप जेल प्रशासन को टैंकर से पानी मंगवाना पड़ रहा है। टैंकर से आया पानी प्रदूषित था और उसे पीने से कैदियों को उल्टी दस्त होने लगी। एक कैदी दिलदार की बुधवार की रात मृत्यु हो गई और 20 बीमार हैं। इनका जिला चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है।
केन्द्रीय जेल इंदौर के अधीक्षक उमेश गांधी ने गुरुवार को खंडवा जिला जेल का जायजा लिया और पत्रकारों को बताया कि दूषित पानी का सेवन करने से ही कैदियों की तबियत बिगड़ी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications